{"_id":"5c9fc169bdec22144b7eff7d","slug":"161553973609-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रूटी पिला यात्री को कर दिया बेहोश, लूट ली नकदी, मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्रूटी पिला यात्री को कर दिया बेहोश, लूट ली नकदी, मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बरेली से सीतापुर की ओर रोडवेज बस से आ रहे बहराइच के एक युवक को जहरखुरानों ने बेहोश कर लूट लिया। उसे नशीली फ्रूटी पिलाकर नकदी, मोबाइल, कपड़े आदि पार कर दी। रोडवेज बस स्टैंड पर बेहोश मिले इस यात्री को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
होश आने पर बहराइच के सोनावां इलाके केक उतियापुर गांव निवासी अमित कुमार (22) पुत्र पच्चराम ने बताया कि उसके भाई को बरेली में चोट लग गई थी। वह अस्पताल में भर्ती है। भाई को देखने के लिए वह गया था। वहां से वह शुक्रवार को रोडवेज बस से वापस आ रहा था।
रास्ते में एक सहयात्री ने उसे फ्रूटी पिलाई। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती था। उसने बताया कि उसके पास 10 हजार की नकदी, मोबाइल, बैग व कपड़े थे। सबकुछ गायब है।
विज्ञापन
बताते हैं कि अमित को रोडवेज बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में पाया गया था। वहां से उसे आशीष नाम के व्यक्ति ने भर्ती कराया था। होश आने पर लोगों ने उसके बताए हुए नंबर पर परिवार वालों को सूचना दे दी है। साथ ही पुलिस को भी घटना से अवगत करा दिया गया है।