{"_id":"5bd5f9e2bdec22699b149464","slug":"161540749794-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हुसैनगंज में रविवार को सुबह सड़क पार कर रहे मां-बेटे को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए नागरिकों ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल के समझाने पर लोग शांत हुए और जाम खत्म किया। करीब आधा घंटे जाम लगा रहने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामकोट थाना क्षेत्र के अहाता कप्तान हबीबपुर में रहने वाली छाया राठौर (32) पत्नी सुखराम सुबह आठ बजे अपने एक साल के छोटे बेटे मनीष और बड़े बेटे प्रवीन के साथ दवा लेने घर से निकली थी। ऑटो से वह शहर कोतवाली क्षेत्र के हुसैनगंज पहुंची। हुसैनगंज के पास ऑटो से उतरकर छाया सड़क पार करने लगी। उसकी गोद में बेटा मनीष था, जबकि बड़ा बेटा पीछे रह गया।
इसी बीच बेकाबू ट्रक ने छाया को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर जमकर पीटा, फिर बंधक बना लिया। इसके बाद पुलिस व एंबुलेंस को फोन कर हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक करीब एक घंटे तक न तो पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस। इससे लोग भड़क गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे जाम होने के कुछ देर बाद शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।
करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी देर तक समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए और जाम खत्म किया। इसके बाद ट्रक चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत के बाद नागरिकों ने जाम लगा दिया था। कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खत्म करा दिया गया था। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
समय रहते अस्पताल पहुंच जाती तो बच सकती थी छाया
हादसे में छाया बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी देर तक उसकी सांसें चलती रहीं। यदि एंबुलेंस समय पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचा देती तो वह बच सकती थी। वहीं, पुलिस के मुताबिक जाम लगाए लोगों ने छाया को उठाने नहीं दिया। समझाने-बुझाने पर काफी देर बाद जब लोगों का गुस्सा शांत हुआ, तब उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जाम लगाने वाले 12 नामजद व 80 अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का केस
शहर के हुसैनगंज में हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगाने वाले 12 नामजद व 80 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। शहर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया हि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की सांसेे चल रही थीं। हाईवे जाम कर हंगामा करने वाले लोग महिला को अस्पताल ले जाने में बाधक बन गए। काफी देर बाद महिला को ले जाने दिया। समय पर अस्पताल नही पहुंचने से महिला की मौत हो गई। इसलिए जाम लगाने वालों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।