फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   चोरी की बिजली जलाते मिले पूर्व मंत्री के भतीजे

चोरी की बिजली जलाते मिले पूर्व मंत्री के भतीजे

Fri, 13 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बिजली जलाते मिले पूर्व मंत्री के भतीजे
पावर कॉर्पोरेशन ने शहर में चलाया चेकिंग अभियान, बिजली चोरी में नौ अन्य के कनेक्शन कटे
विज्ञापन

सीतापुर। पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी के भाई के मकान में चोरी की बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां 10 किलोवाट बिजली डायरेक्ट चलती पाई गई। यह खुलासा गुरुवार को पावर कॉर्पोरेशन की टीम के चेकिंग अभियान में हुआ। टीम ने पूरा केबल सीज कर दिया है। इसके अलावा नौ अन्य लोग बिजली चोरी में धरे गए। सबके कनेक्शन काटते हुए जुर्माना लगाया गया है।

शहर में गुरुवार को पावर कॉर्पोरेशन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रात्रि चेकिंग भी की गई। सबसे बड़ी चोरी शहर के मोहल्ला पक्कबाग शेख सराय में पकड़ी गई। यहां लगभग 10 किलोवाट की बिजली डायरेक्ट चलती पाई गई।
विज्ञापन


एक किलोवाट के कनेक्शन पर इनकमिंग केबल में कटिया डालकर सलमा पैलेस के बगल में लगभग 10 कॉलोनी का क्वार्टर, पूर्व मंत्री के भाई स्व. मो. इलियास, के नाम से ‘अंसारी हाउस’ में डायरेक्ट बिजली चोरी बायपास कर इस्तेमाल की जा रही थी। इस मकान में वर्तमान में उनके भतीजे मो. इकराम व मो. इमरान रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चेकिंग टीम को दो एसी भी सीधे बायपास चलते हुए मिले। यह पूरा घर चोरी की बिजली जला रहा था। चेकिंग टीम द्वारा पूरा केबल सीज करते हुए चोरी की वीडियो रिकॉर्डिंग बना ली गई है। बिजली अफसरों के मुताबिक, यह अंसारी हाउस पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन के भाई का है।

चेकिंग अभियान में प्रज्ञा श्रीवास्तव, रामलखन, बाबू अली, कासिम अली, मो. अयूब, मंजेश सक्सेना, इशहाक अली, मनोरमा देवी के अलावा सदर बाजार मस्जिद में बिजली की चोरी पकड़ी गई। इन सभी के कनेक्शन काटते हुए जुर्माना भी लगाया गया है।

सात अन्य बिजली चोरों को 24 घंटे में शमन शुल्क जमा न करने पर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने बताया जो लोग चेकिंग के दौरान घर में ताला लगाकर भाग गए। उन सबके कनेक्शन कटवा दिए गए हैं। दस हजार से अधिक बकायेदार 41 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ 8.70 लाख रुपये जमा कराए गए हैं।

कई बकाएदारों के काटे बिजली कनेक्शन
खैराबाद। नगर में गुरुवार को पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 15 उपभोक्ताओं के घरों में चेकिंग की गई। इस दौरान दो उपभोक्ताओं के मीटर में शंट लगे होने, दो उपभोक्ताओं के केबिल बाईपास, 3 एक्सिस लोड पाए जाने तथा 5 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया होने पर काट दिए गए।


जबकि तीन लोगों ने मौके पर शमन शुल्क जमा कर दिया। एसडीओ औसाफ अहमद, जेई रामनारायण राठौर तथा सुनील कुमार पाल सहित विद्युत मीटर विभाग की टीम द्वारा विद्युत मास रेड अभियान के तहत चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed