{"_id":"6b0c7532de722858d10843b4","slug":"auto-overturns-after-collision-with-vehicle-young-man-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-181497-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाहन की टक्कर से पलटा ऑटो, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाहन की टक्कर से पलटा ऑटो, युवक की मौत
Mon, 30 Nov 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इन्हौना-रायबरेली मार्ग पर शिवरतनगंज के ठोकरपुर गांव के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार 19 वर्षीय चंद्रेश की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो करीब 50 मीटर तक घिसटने के बाद पलट गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
रायबरेली के चंदापुर गांव निवासी चंद्रेश अपने चाचा शिवप्रकाश के मुताबिक, शनिवार को चालक मोहम्मद सैद के साथ ऑटो से मऊ से सेमरौता जा रहा था। ठोकरपुर गांव के पास पुलिया के नजदीक चालक ने ऑटो सड़क की बाईं पटरी पर खड़ा कर दिया और लघुशंका करने चला गया। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो करीब 50 मीटर तक घिसटता हुआ पलट गया। स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसे चंद्रेश को बाहर निकालकर सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंधेरा होने के कारण वे वाहन को नहीं देख सके। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो ऑटो पलटा हुआ था और उसमें युवक फंसा था। सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातम
चंद्रेश की मौत की खबर मिलने पर गौरीगंज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे चाचा शिवप्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल था। भाई लवलेश भी बार-बार चंद्रेश को याद कर बिलख रहा था। मां प्रीति और बहन पिंकी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शेषप्रकाश बेटे की मौत से गमगीन हैं। रिश्तेदार और परिचित परिवार के लोगों को ढाढ़स बंधाते रहे।