फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   औधें मुंह गिरा अविश्वास प्रस्ताव, ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी सुरक्षित

औधें मुंह गिरा अविश्वास प्रस्ताव, ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी सुरक्षित

Mon, 05 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
औधें मुंह गिरा अविश्वास प्रस्ताव, ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी सुरक्षित
कोरम के अभाव में एसडीएम ने खारिज किया प्रस्ताव
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। कोरम के अभाव में ब्लॉक प्रमुख महमूदाबाद के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरने से ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा भी टल गया है। एसडीएम के सामने सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की परेड होनी थी।

इसमें महज 16 बीडीसी सदस्य ही पहुंचे। कोरम पूरा न देख एसडीएम ने अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया। मालूम हो, कि क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रवण वर्मा की अगुवाई में गत माह डीएम डा. सारिका मोहन को 48 सदस्यों ने शपथ पत्र सौंपकर ब्लॉक प्रमुख मुकेश वर्मा के विरुद्ध अविश्वास व्यक्त किया था।
विज्ञापन


इस पर डीएम द्वारा पांच फरवरी को ब्लॉक महमूदाबाद में एसडीएम रतिराम की देखरेख में बैठक प्रस्तावित की थी। इसे लेकर सोमवार सुबह से ही ब्लॉक परिसर में गहमागहमी शुरू हो गई थी। अविश्वास प्रस्ताव की बैठक के मद्देनजर एसडीएम रतिराम, सीओ जावेद खान, कोतवाली प्रभारी रंजना सचान तथा सदरपुर, रामपुर मथुरा, रेउसा व थानगांव की पुलिस को तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में बैठक शुरू हुई। अफसर इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर एक बजे तक बैठक में मात्र 16 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही पहुंच सके। शेष 66 बीडीसी सदस्य सदन में उपस्थित नहीं हुए।

समय के अनुसार एक बजे एसडीएम ने प्रक्रिया पूरी करते हुए बताया कि कोरम के अभाव में अविश्वास प्रक्रिया खारिज कर दिया गया है। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने से ब्लॉक प्रमुख मुकेश वर्मा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

विधायक नरेंद्र वर्मा को दिया क्रेडिट
ब्लॉक प्रमुख मुकेश वर्मा ने अविश्वास प्रस्ताव गिरने का श्रेय क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा को देते हुए कहा कि दोनों नेताओं की मेहनत से उनकी कुर्सी बची है।


उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ स्थानीय नेता हमें ब्लॉक प्रमुख पद से हटाने के लिए प्रयत्नशील थे। किन्तु उक्त दोनों नेताओं ने तथा सपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से एकजुट होकर सहयोग दिया और अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed