फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   विश्व में सबसे तेज गति वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक हमारी: शाह 20-39-30

विश्व में सबसे तेज गति वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक हमारी: शाह 20-39-30

Wed, 11 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
विश्व में सबसे तेज गति वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक हमारी: शाह 20-39-30
हम विश्व की तेज गति वाली अर्थव्यवस्थाओं में एक : शाह
विज्ञापन


सीतापुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य अमित शाह ने मंगलवार को सरांय मलुही में आयोजित जनसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

कहा कि गुजरात के विकास का मखौल उड़ाने के बजाय अमेठी में विकास कराने का प्रयास करो राहुल बाबा तो शायद 2019 में आपका भला हो जाए। वह और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ यहां प्रदेश के 51 पार्टी कार्यालयों का भूमि पूजन व शिलान्यास करने आए थे।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार थी, सोनिया और मनमोहन की सरकार थी, राहुल बाबा की सरकार थी। उत्तर प्रदेश को क्या मिला..।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता की तरफ सवाल उछालते हुए बोले-बताओ सीतापुर वालों...। राहुल बाबा हमारे काम का हिसाब मांग रहे हैं। हिसाब देना चाहिए या नहीं। फिर सवाल उछाला... तो दे दूं हिसाब।

जनसभा में मौजूद लोगों के हां कहने पर अमित शाह बोले, जब यूपीए सरकार थी 13वें वित्त आयोग में उत्तर प्रदेश को 2 लाख 80 हजार 400 करोड़ रुपये मिलता था।

मोदी सरकार आई और 14वां वित्त आयोग बना। इसमें यूपी को 7 लाख 10 हजार 966 करोड़ रुपये मिल रहा है। हिसाब करते हो हमसे। 4 लाख 30 हजार करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश को हम ज्यादा भेजते हैं।

अनुदान सहायता में 24 हजार करोड़ रुपये, रिलीफ फंड में 12 सौ करोड़ और लोकल बाडी में 45 हजार करोड़ रुपये। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में एक तो धनराशि कम भेजी जाती थी, उसमें भी सपा-बसपा वाले खा जाते थे।

आपके लिए भला कितना बचता था। अब मोदी भेजते ज्यादा हैं, और योगी आप तक पहुंचाते पूरा हैं। पूरे देश के अंदर विकास की एक नई शुरुआत मोदी सरकार में हुई है।

हर 15 दिन में एक नई योजना बनाई जाती है। मोदी इस देश में 106 योजनाएं लाए हैं। राहुल बाबा को 106 तक की गिनती करने का धैर्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमारा हिसाब मांगते फिरते हो, जनता सब जानती है। वह बोले मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। दुनिया के जिस देश में मोदी जाते हैं, वहां के लोग खड़े होकर स्वागत करते हैं।

ये स्वागत मोदी का नहीं है, भारतीय जनता पार्टी का नहीं है बल्कि देश की सवा सौ करोड़ जनता का है। मोदी ने दुनिया में देश का नाम बड़ा करने का काम किया है।

उन्होंने कहा विश्व में सबसे तेज गति वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक हमारी है। मोदी ने सुरक्षित किया है देश की सीमाओं को। करोड़ों महिलाओं को शौचालय देकर उन्हें सम्मान के साथ जीने का हक दिया है।

करोड़ों बहनों को गैस चूल्हा का कनेक्शन देकर उनकी झोपड़ी को धुआं मुक्त किया है। यह सब मोदी ने तीन साल में किया है।

अमित शाह ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं, कि इस बार योगी जब आपके बीच दोबारा झोली फैलाने आएंगे तो यूपी पिछड़ा नहीं विकसित प्रदेश होगा, खुशहाल होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा प्रदेश के 51 कार्यालयों की भूमि पूजन व शिलान्यास नैमिष की इस पवित्र धरती से किया जा रहा है, यह हम सबके लिए गौरव की बात है। आपके पास तीन हजार साल पहले का लिखित इतिहास मौजूद है।

नैमिष की धरती ने इस देश को पुराण दिया है। इस देश की कार्य योजना कैसे आगे बढ़ना चाहिए, इसको लेकर चिंतन इस धरती पर हुआ है। नैमिषारण्य के लिए कार्य योजना तैयार दी गई है।

बहुत शीघ्र हम अपने सांसदों-विधायकों के माध्यम से इस धरती को पर्यटन के मानचित्र पर आगे बढ़ाने आपके बीच आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले छह महीने में 26 हजार मजरों का विद्युतीकरण, 16 लाख परिवारों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए हैं।


इस मौके पर वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, महिला कल्याण व पर्यटन व जिला प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed