{"_id":"6ac89b98930dceb5bd04aa98","slug":"a-minor-girl-and-a-young-man-hanged-themselves-in-a-room-suspected-to-be-a-couple-bhopal-news-c-1-1-noi1404-4813616-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: कमरे में लटके मिले युवक और नाबालिग किशोरी के शव, इलाके में फैली सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: कमरे में लटके मिले युवक और नाबालिग किशोरी के शव, इलाके में फैली सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका
Fri, 09 Oct 2026 03:42 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:42 PM IST
सार
शहर के हबीबगंज इलाके में युवक और नाबालिग किशोरी के शव एक कमरे में फंदे से लटके मिले। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
फंदे से लटके मिले युवक और नाबालिग किशोरी के शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एसबीआई कॉलोनी स्थित एक कमरे में 19 वर्षीय युवक और 16 वर्षीय किशोरी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव दुपट्टे के फंदे से लटके मिले। पुलिस को शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका है हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी गुरुवार रात करीब आठ बजे आर्यन थारु नाम के व्यक्ति को मिली, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय अमन गाह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल के अर्गाखाची जिले का निवासी था और भोपाल में 11 नंबर बस स्टॉप के पास चाइनीज भोजन का ठेला लगाता था। घटना के समय उसके माता-पिता नेपाल गए हुए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंं: शहडोल: दस मिनट में गूंजीं तीन किलकारियां, 20 वर्षीय महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, मां-बच्चे सुरक्षित
विज्ञापन
वहीं मृतका किशोरी घटनास्थल से महज एक किलोमीटर दूर रहती थी। घटना के दौरान मकान में मौजूद एक अन्य किराएदार द्वारा बाहर से वीडियो बनाए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस वीडियो को जांच का हिस्सा बनाकर घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि आत्महत्या की कोई ठोस वजह अभी तक सामने नहीं आई है। घटना के बाद से नाबालिग के परिजन गहरे सदमे में हैं, जिसके चलते फिलहाल उनके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। वहीं अमन के माता-पिता के नेपाल में होने के कारण उसके शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। परिजनों के भोपाल पहुंचने के बाद ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस अब परिजनों के बयान, मोबाइल कॉल डिटेल्स और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
