फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ग्राम प्रधान समेत दो पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

ग्राम प्रधान समेत दो पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Thu, 21 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान समेत दो पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
प्रधान समेत दो पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन


लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के प्रधान पर धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट ग्राम पंचायत अधिकारी ने दर्ज कराई है।

आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नबी नगर के ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार शाहू ने ग्राम प्रधान गुड्डू साईं व उसके सहयोगी विनीत के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

आरोप है कि प्रधान व उसके सहयोगी ने गांव के अंशु पांडेय, महेश प्रसाद, राम आसरे, चैनू आदि ने खंड विकास अधिकारी हरगांव से शिकायत की थी। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रधान द्वारा लाभार्थियों के खाते से 30 हजार रुपये विभिन्न फर्मों को ट्रांसफर कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 10 हजार उनके सहयोगी विनीत कुमार ने लाभार्थियों से यह कह कर ले लिए कि प्रधान जी आपको सामान देंगे। हालांकि ग्रामीणों को जो सामान दिया गया वह काफी घटिया था।


इससे साफ है कि ग्राम प्रधान ने अशिक्षित गरीब लाभार्थियों के शासकीय धन हड़पने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने का कार्य किया है।

जांच रिपोर्ट के बाद परियोजना निदेशक राजेश कुमार त्रिपाठी ने ग्राम प्रधान व विनीत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी की तहरीर पर प्रधान व उसके सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed