फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मामूली बात पर चाचा, चचेरे भाइयों ने युवक को गोली से उड़ाया

मामूली बात पर चाचा, चचेरे भाइयों ने युवक को गोली से उड़ाया

Wed, 05 Jul 2017 03:19 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर चाचा, चचेरे भाइयों ने युवक को गोली से उड़ाया
मामूली बात पर चाचा व चार भाइयों ने युवक को गोली से उड़ाया
विज्ञापन

निशक्त तिलकराम नित्यक्रिया को गया था, जंगल में मिली लाश
सिर में मारी गई गोली, पांच नामजद

कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नित्यक्रिया के लिए निकले एक निशक्त युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। उसकी लाश सरांय गांव के पास जंगल में पड़ी मिली। मृतक तिलकराम के पिता ने उसके चाचा, चार चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बताते हैं कि सोमवार को तिलकराम का उसके चाचा से बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कमलापुर के जटहा निवासी तिलकराम (20) पुत्र चंद्रप्रकाश पैर से नि:शक्त है। मंगलवार सुबह वह नित्यक्रिया के लिए निकला था। उसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश सरांय गांव के निकट जंगल में पड़ी मिली। जब ग्रामीण जंगल की ओर गए तो उसकी लाश पड़ी देखी। उसके सिर में गोली लगी थी। मृतक के पिता चंद्रप्रकाश का कहना है कि उसके बेटे से बाइक खड़ी करने को लेकर सोमवार को ही उसके चाचा हनुमान से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते उसके बेटे की हनुमान ने अपने चार बेटों विश्वराज, देशराज, भूपेंद्र व जागेंद्र के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी है। उसने इन पांचों लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ एके सिंह का कहना है कि पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed