फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गुस्साए ग्रामीणों ने थाने के सामने लगाया जाम

गुस्साए ग्रामीणों ने थाने के सामने लगाया जाम

Fri, 09 Jun 2017 05:03 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:03 AM IST
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने थाने के सामने लगाया जाम
गुस्साए ग्रामीणों ने थाने के सामने लगाया जाम
विज्ञापन

बेटे के अपहरण का मामला
हरगांव (सीतापुर)। युवक के अपहरण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार को हरगांव थाने के सामने जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट तक लोग हंगामा करते रहे। एसडीएम, सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। जिसके बाद लोग माने। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हरगांव के शेखापुर मूसेपुर गांव निवासी अजय (25) सेमरीभान निवासी अजमत के बुलावे पर उसका ट्रैक्टर निकालने के लिए गुरुवार को गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया। अजय का ट्रैक्टर मूसेपुर गांव के पास खड़ा मिला था। जिसके बाद उसकी मां रामदेवी ने थाने में तहरीर देकर अजमत पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाया था। हालांकि बुधवार देर शाम रामदेवी ने दूसरी तहरीर देकर पुत्र के गायब कर हत्या किए जाने की भी आशंका जताई थी। पुलिस ने इस आरोप को लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन इस प्रकरण को लेकर गुरुवार सुबह परिवार व ग्रामीणों ने थाने के सामने जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट पर सड़क पर हंगामा चला। इससे जाम लग गया। एसडीएम सदर, सीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता की और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed