फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पुलिस के हत्थे चढ़े दो आटोलिफ्टर

पुलिस के हत्थे चढ़े दो आटोलिफ्टर

Sat, 22 Jun 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े दो आटोलिफ्टर
चोरी की तीन मोटर साइकिल बरामद
विज्ञापन

हरगांव (सीतापुर)। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो ऑटो लिफ्टरों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं हैं। ऑटो लिफ्टरों को जेल भेज दिया गया है।

एसपी एलआर कुमार के निर्देश में थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय गुरुवार की रात हमराही बल के साथ अपराध की रोकथाम के लिए गश्त कर रहे थे। इसी बीच लहरपुर-हरगांव मार्ग पर कोरैय्या पुल के पास दो बाइक सवार आते दिखाई दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मायाराम और शिवम निवासीगण कुरका थाना इमलिया सुल्तानपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों शातिर ऑटो लिफ्टरों हैं। इनकी निशानदेही पर हरगांव तीर्थ के पीछे छिपाकर रखी गई एक और बाइक बरामद की। थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि जरूरी कार्रवाई के बाद दोनों ऑटो लिफ्टरों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed