फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   साइबर ठगों ने ग्रामीण के खाते से पार किए 25 हजार

साइबर ठगों ने ग्रामीण के खाते से पार किए 25 हजार

Thu, 20 Jun 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
साइबर ठगों ने ग्रामीण के खाते से पार किए 25 हजार
थाना क्षेत्र संदना में साइबर ठगों ने एक ग्रामीण के मोबाइल पर बात कर उससे सारी जानकारी ली फिर उसके खाते से 25 हजार की नकदी पार कर दी। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


रघुनाथपुर हरिहरपुर निवासी दीपक का खाता सिंडिकेट बैंक की रामगढ़ शाखा में है। पीड़ित ने बताया कि 18 जून को किसी अज्ञात का फोन उसके नंबर पर आया और उसने कहा कि आपकी एटीएम सुविधा बंद होने वाली है। उसने सारी डिटेल ले ली।
विज्ञापन


इसी बीच कुछ ही घंटे के बाद 25 हजार 400 रुपये खाते से अचानक निकल गए। मोबाइल नंबर पर मैसेज आने पर वह हैरान रह गया। जानकारी मिलने पर पीड़ित ने खाते से रुपये पार होने की सूचना बैंक को दी। बैंक कर्मियों ने मामले में तत्काल एफआइआर दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक मैनेजर पवन तिवारी का कहना है कि बैंक कर्मी कोई भी जानकारी मोबाइल पर नहीं पूछता है। सीधे बैंक में ग्राहक को बुलाकर पूछताछ होती है।

उन्होंने कहा इसका खुलासा मोबाइल डिटेल निकालकर पुलिस कर सकती है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बारे में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed