फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   चार मौतों के बाद सक्रिय हुई पुलिस, धड़धड़ा हो रही छापेमारी

चार मौतों के बाद सक्रिय हुई पुलिस, धड़धड़ा हो रही छापेमारी

Sat, 01 Jun 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
चार मौतों के बाद सक्रिय हुई पुलिस, धड़धड़ा हो रही छापेमारी
छापेमारी में बड़े पैमाने पर शराब, लहन व उपकरण बरामद
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई चार मौतों के बाद प्रशासन ने अवैध शराब को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार की रात से शुरू ताबड़तोड़ छापेमारी शुक्रवार की सुबह तक चली। इस दौरान कई संदिग्धों को जहां हिरासत में लिया गया, वहीं एक गांव में अवैध रूप से शराब बनाकर बेच रहे शख्स को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के घर से पुलिस को भारी मात्रा में शराब व लहन भी बरामद हुई है। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के पैतेपुर के सैदनपुर व सेजौरा व लोधपुरवा में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौतें हो गई थीं। जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। शराब से हो रही मौतों के बाद प्रशासन की नींद टूटी और टीमें गठित कर छापेमारी शुरू की गई।
विज्ञापन


एसडीएम अमित भट्ट, सीओ उदय प्रताप सिंह सहित कई थानों की फोर्स ने पूरे महमूदाबाद, पैंतेपुर, रामपुर मथुरा व बाराबंकी जनपद से सटे गांवों में अभियान चलाया। सबसे पहले एसडीएम और सीओ महमूदाबाद कोतवाली के धौरहरा गांव पहुंचे। गांव के मुख्य मार्ग पर अपने पक्के घर में तीन भाइयों द्वारा भारी मात्रा में शराब बनाकर बेची जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एक शख्स को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य मौके से भाग निकलेे। सीओ ने बताया कि आरोपी के घर से करीब 44 पैकेट अवैध शराब, लगभग 400 लीटर लहन, शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी विजय को जेल भेज दिया।

सूचना मिलने पर देर रात एसपी एलआर कुमार कोतवाली पहुंचे और सीओ उदय प्रताप सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीएम ने छापेमारी अभियान चलाकर शहर के कई ढाबों की चेकिंग की और शराब ठेकों पर भी रजिस्टर आदि अवलोकन किया।

इस दौरान एसडीएम ने देखा कि बस स्टॉप पर संचालित अवध ढाबा पर लोगों को खुले में शराब पिलाई जा रही थी। इस पर पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक राजा को मौके से गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज किया है।

थानाक्षेत्र वार भी की गई कार्रवाई
जिले के तम्बौर थानाक्षेत्र में 4 लोगों को गिरफ्तार कर 80 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। खैराबाद में 5 लोगों को गिरफ्तार कर 60 लीटर, पिसावां में तीन को गिरफ्तार कर 70 लीटर, शहर कोतवाली में दो को गिरफ्तार कर 20 लीटर, बिसवां व मानपुर में एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके पास से 10-10 लीटर, रामपुर मथुरा क्षेत्र में एक को गिरफ्तार कर 5 लीटर, सकरन में तीन को गिरफ्तार कर 30 लीटर और इमलिया सुल्तानपुर थानाक्षेत्र में दो लोगों को गिरफ्तार कर 35 लीटर अवैध शराब पिछले चौबीस घंटे में बरामद की गई है।


महमूदाबाद व सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बार्डर एरिया में जो देशी शराब के विक्रेता हैं उनकी भी जांच कराई जा रही है। इसके अलावा जिले भर में अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कई लोगों को गिरफ्तार कर बड़े पैमाने पर बरामदगी भी की गई है।
-महेन्द्र प्रताप चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed