{"_id":"5be86b4cbdec22699c0c1b02","slug":"151541958476-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, मौत
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो लोगों की जान चली गई, वहीं दो घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
हरगांव थाना क्षेत्र के रानीफार्म गांव का रहने वाला सुमित (12) पुत्र सुविंद्र दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने चचेरे भाई अरुण के साथ साइकिल से शौच के लिए गांव के बाहर खेतों की ओर गया था। गांव से बाहर निकलने के बाद लहरपुर-हरगांव मार्ग के किनारे अरुण शौच के लिए चला गया। इस दौरान सुमित वहीं सड़क पर साइकिल चलाने लगा।
इसी बीच तेज रफ्तार में आए ट्रक ने सुमित को रौंद दिया। हादसे में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सुमित की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, लखीमपुर खीरी जिले के धौलपुर बेहजम गांव निवासी राजू (45) अपने रिश्तेदार विनीत और कुलदीप के साथ अपनी ससुराल हरगांव थाना क्षेत्र के महंतापुर गांव में आया था। रविवार की शाम तीनों लोग बाइक से घर वापस जा रहे थे।
इसी दौरान लहरपुर-हरगांव मार्ग पर तुर्तीपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनीत और कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है।