फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   घर में घुसे बदमाश को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

घर में घुसे बदमाश को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 16 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसे बदमाश को ग्रामीणों ने  पीट-पीटकर मार डाला
सरैंया/सदरपुर (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र के सद्दूपुर गांव में शनिवार की रात चोरी की नीयत से घुसे एक चोर को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों का गुस्सा इस वजह से फूट पड़ा कि जब गृहस्वामी ने चोरी का विरोध किया, तब चोरों ने गृहस्वामी पर ही जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक चोर को पकड़ लिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। एसपी प्रभाकर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित गृहस्वामी व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और अन्य चोरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। मारे गए चोर की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सदरपुर थाना क्षेत्र के सद्दूपुर गांव निवासी हनीफ व उसका परिवार शनिवार की रात घर में सो रहा था। आधी रात को चोर उसके घर में घुस गए और सामान समेटने लगे। इसी बीच आहट पाकर परिवारीजनों की नींद खुल गई। घर में अजनबी लोगों को सामान उठाते देख गृहस्वामी ने शोर मचाते हुए एक चोर को दबोच लिया। यह देख अन्य चोरों ने हनीफ पर हमला बोल दिया। गृहस्वामी पर हमला होते ही परिवारीजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण शोर मचाते हुए हनीफ के घर की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख चोर गृहस्वामी को धक्का देकर भाग निकले। लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक चोर को पकड़ लिया और उसे पीट-पीट कर मार डाला। सूचना पाते ही एसपी प्रभाकर चौधरी, एएसपी एमपी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। एसपी ने थाना पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष सूर्यबली पांडेय ने बताया कि चोर घर में चोरी करने के लिए घुसे थे। गृहस्वामी पर चोरों ने जानलेवा हमला किया था। आत्मरक्षा के लिए पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने चोरों पर वार किया। इस मामले में मृतक व उसके साथी चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed