{"_id":"59b57e194f1c1bf77f8b59d3","slug":"151505066521-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक रोगों की चपेट में 14 लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संक्रामक रोगों की चपेट में 14 लोग
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
संक्रामक रोगों की चपेट में आए 14 लोग
सकरन(सीतापुर)। क्षेत्र में संक्रामक रोगों ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कस्बा समेत कई गांवों में 14 लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं।
यहां के केंद्र पर डॉक्टर न होने से मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यह लोग प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज कराने को मजबूर हैं। कस्बा सकरन समेत कई गांवों में इस समय बुखार व खांसी आदि जैसी बीमारियों ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
इस बीमारी से कस्बा निवासी प्रदीप कुमार (35), सुशील शुक्ल (30), जयदीप (32), प्रीती (20), अंशिका (12), शुक्लनपुरवा निवासी जगमोहन, पंकज, सौम्या, प्रिया, अनूप, बरियारी निवासी मनीकांत, गया प्रसाद, सुरेंद्र, श्याम लाल आदि लोग संक्रामक रोगों से ग्रसित हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर न होने से प्राइवेट डॉक्टरों के यहां इनका इलाज चल रहा है।