{"_id":"5935a83a4f1c1b14388b45f2","slug":"14966887122-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप
Updated Tue, 06 Jun 2017 03:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने दरोगा पर लगाए गंभीर आरोप, जांच के आदेश
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने न्यायालय के आदेश से दर्ज कराए गए रेप के मामले में कार्रवाई के बजाय उसके पिता को ही फंसाने की दरोगा द्वारा धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने दरोगा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बारे में उसने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
लहरपुर क्षेत्र की एक महिला का कहना है कि गांव के ही इम्तियाज ने उसके साथ शादी का झांसा देकर रेप किया। जब उसने रेप का केस दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी तो मुकदमा नहीं हुआ। जिसके बाद उसने कोर्ट के आदेश से रेप का मुकदमा लिखाया। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। उसका आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय दरोगा राधेश्याम गुप्ता उस पर सुलह का दबाव बना रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा उसे कमरे में फोन करके बुला रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है कि यदि उसने सुलह नहीं की तो वह उसके पिता को रेप के मामले में फंसा देगा। महिला का आरोप है कि कुछ लोग सुलह कराने के लिए उसे जबरन उठा ले गए थे और कपड़े फाड़ दिए थे। इस बारे में महिला ने एसपी से शिकायत की है। एसपी मृगेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं।