{"_id":"6acaa0bbda0bab24960ad1a4","slug":"truck-brakes-suddenly-rear-end-collision-occurs-bareilly-driver-dies-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156369-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए, पीछे से भिड़ा ट्रक, बरेली के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए, पीछे से भिड़ा ट्रक, बरेली के चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर कलायत के पास शुक्रवार देर रात दो ट्रकों की टक्कर में बरेली निवासी 35 वर्षीय चालक निरंजन पाल की मौत हो गई। आरोप है कि आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहा ट्रक उससे टकरा गया। हादसे के बाद आगे वाले ट्रक का चालक मौके से भाग गया।
सूचना मिलने पर कलायत थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। देर शाम तक परिजनों के नहीं पहुंचने के कारण मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी। कलायत के डीएसपी रोहताश ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि दोनों ट्रक करीब सवा छह बजे पंजाब से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से टकराए ट्रक के चालक की मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
-- -- -- -- -- --
खरक पांडवा के पास तीन लोगों की हुई थी मौत
25 सितंबर को खरक पांडवा के पास खराब ट्रक की मरम्मत के दौरान पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में ट्रक मालिक अनिल कुमार, मैकेनिक रामनिवास और टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौत हो गई थी जबकि एक सहायक गंभीर रूप से घायल हुआ था। बाद में टक्कर मारने वाले ट्रक में केलों के बीच छिपाकर रखे करीब आठ क्विंटल डोडा-पोस्त के लगभग 40 कट्टे मिले थे। वहीं, जुलाई में बरटा के पास श्रद्धालुओं की कार और हाईवे पर चढ़ रही दूसरी कार की टक्कर के बाद डिवाइडर से टकरा गई। इसमें निशा गुप्ता (करीब 50 वर्ष) की मौके पर मौत और संजीव कुमार (28 वर्ष, कलायत) की उपचार के दौरान मौत हो गई थीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर भी कई हादसों में जा चुकी है जान
राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर ढांड क्षेत्र में पबनावा टोल के पास कार और ट्रक की टक्कर में जयपुर निवासी राजेश कुमार शर्मा और मिहिर सक्सेना की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए थे। आरोप था कि ट्रक चालक के अचानक लेन बदलने से कार उसके पिछले हिस्से से टकरा गई। इसी मार्ग पर बरसाना के पास ट्रक की कार से टक्कर में जाट लुहारी निवासी संदीप की उपचार के दौरान मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे। वहीं, पूंडरी-बरसाना रोड के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से कैंटर टकराने पर चालक सूर्यप्रकाश की जान चली गई थी। शिकायत में ट्राले के पीछे पर्याप्त पार्किंग संकेतक या सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए जाने का आरोप लगाया गया था।