{"_id":"6acaa0a394833aa9e3048b09","slug":"maulana-yasoob-abbas-submits-a-formal-complaint-regarding-remarks-made-about-khamenei-lucknow-news-c-13-lko1096-1960344-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खामनेई पर टिप्पणी के खिलाफ मौलाना यासूब अब्बास ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खामनेई पर टिप्पणी के खिलाफ मौलाना यासूब अब्बास ने दी तहरीर
Sun, 11 Oct 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
चौक कोतवाली में तहरीर देते मौलाना यासूब अब्बास व अन्य।
लखनऊ। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामनेई के खिलाफ काॅमेडी शो में आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने शनिवार को चौक कोतवाली में तहरीर दी।
उन्होंने स्टैंड अप काॅमेडियन अंकित अग्निहोत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मौलाना ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित शो में काॅमेडियन की टिप्पणी से शिया समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से संबंधित वीडियो की जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।