फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दस आशियाने व 14 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख

दस आशियाने व 14 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख

Thu, 09 May 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
दस आशियाने व 14 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख
परसेंडी के हरिहरपुर तथा थानगांव के चकपुरवा की घटना
विज्ञापन

लहरपुर/झरेखापुर/थानगांव। जिले के अलग-अलग इलाकों में आग लगने से 10 मकान और 14 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल दस्ते ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान है।

विकासखंड परसेंडी के हरिहरपुर गांव में रहने वाले रमेश के घर गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारण से आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तेज हवा की वजह से आग की लपटों ने पड़ोस के कई अन्य मकान भी चपेट में ले लिए।
विज्ञापन


खबर पाकर गांव पहुंचे दमकल दस्ते ने अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक रमेश, राजाराम, राम स्वरूप, प्रेम, कामता, इंद्रपाल, शिव बालक, शिव कुमार, गजराज तथा गोपी के मकान जलकर राख हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजराज की 30 हजार और प्रेम की 15 हजार रुपये की नकदी के साथ सभी मकानों में गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में लगभग आठ लाख रुपये की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है। थानाक्षेत्र थानगांव के चकपुरवा मजरा रंडाकोडर में एक ग्रामीण अपनी पराली जला रहा था।


इसी दौरान आग भड़क उठी और पास में स्थित रामस्वरूप की 10 बीघा तथा इंदल की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के बाद घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed