फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   खेत में घास लेने गई महिला की धारदार से काट कर हत्या

खेत में घास लेने गई महिला की धारदार से काट कर हत्या

Thu, 09 May 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
खेत में घास लेने गई महिला की धारदार से काट कर हत्या
दुष्कर्म की आशंका, सकरन थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना
विज्ञापन

सकरन/सांडा (सीतापुर)। सकरन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम खेत में घास काटने गई एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना में लोग दुष्कर्म की भी आशंका जता रहे हैं। सूचना पाकर एसपी व सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सकरन थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार की शाम जानवरों के लिए घास लेने किवानी नदी के पास अपने खेत गयी थी। देर शाम तक जब वह लौटकर नहीं आई तो परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इस पर उनका बेटा तलाश करने खेतों की ओर गया। खेत में महिला खून से लथपथ मरणासन्न हालत में पड़ी थीं।
विज्ञापन


उसकी गर्दन पर धारदार हथियार रेते जाने का गहरा घाव था। खून निकल रहा था। इस पर परिवार के लोगों ने आननफानन में उन्हें सीएचसी सांडा पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग रेप की भी आशंका जता रहे हैं। खबर पाकर एसपी एलआर कुमार, सीओ बिसवां समर बहादुर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने सकरन पुलिस को शीघ्र घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया है।

मृतका के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मामला रेप की कोशिश में हत्या का प्रतीत हो रहा है। केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


मेहनत मजदूरी से चलाती थी जीविका
सकरन निवासी मृतका गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी। उसके पति की सात वर्ष पूर्व हार्टअटैक से मौत हो चुकी है। जिसके तीन बच्चे हैं। पिता के बाद बच्चों के सिर से मां का भी साया चला गया। गुजारे के लिये मात्र तीन बीघा जमीन है। महिला मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने बच्चों का भरण पोषण करती थी। मां का साया उठ जाने के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed