फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बेकाबू वाहन ने दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की हालत गंभीर

बेकाबू वाहन ने दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की हालत गंभीर

Thu, 02 May 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू वाहन ने दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की हालत गंभीर
रेउसा (सीतापुर)। बाइक सवार दंपती को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती व मासूम बेटी जख्मी हो गई। घायलों को सीएचसी लाया गया, वहां पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पिता और बेटी का इलाज चल रहा है। रेउसा के ग्राम खानपुर मोइया निवासी गुड़डूनाग परिवार संग पिछले दिनों रेउसा थाना के दलपतपुर तम्बोलीन पुरवा निवासी राम सरन नाग के घर ससुराल गया था।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को बाइक से वापस घर आ रहा था। रास्ते में तंबौर-रेउसा मार्ग पर खुरवालिया-भिठौली के मध्य एक बोलोरो ने पीछे से ठोकर मार दी।

जिससे बाइक सवार गुड्डू (30), सुनीता (25) पत्नी गुड्डू, माही (1) पुत्री गुड्डू जख्मी हो गई। सभी को रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया।

वहां डॉक्टर दिनेश वर्मा ने सुनीता की हालत नाजुक होने पर जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed