फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दबंग ने कम्पाइन चालक को पीट कर पैर तोड़े

दबंग ने कम्पाइन चालक को पीट कर पैर तोड़े

Tue, 16 Apr 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
दबंग ने कम्पाइन चालक को पीट कर पैर तोड़े
सिख समाज में गुस्सा, कप्तान का घेराव करने की चेतावनी
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। आपराधिक पृष्ठभूमि के एक दबंग प्रधान पति ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर कम्पाइन लेकर जा रहे तीन लोगों की लोहे की रॉड व डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। एक सिख युवक के पैर भी तोड़ दिए। घटना को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। उधर सिख समाज के लोगों में भी जबरदस्त गुस्सा है।

तालगांव के दसेलिया निवासी बलजीत सिंह, सुखचैन सिंह व बलजीत सिंह रविवार की देर रात कम्पाइन लेकर झरिया से चठिया गांव जा रहे थे। रास्ते में कोरैया उदयपुर की प्रधान के दबंग पति रामकुमार शुक्ला का ट्रैक्टर जा रहा था। उस ट्रैक्टर से कम्पाइन में टक्कर लग गई। जिसके बाद कम्पाइन पर सवार लोगों ने ट्रैक्टर चालक को दौड़ा कर रोक लिया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में तकरार हुई। ट्रैक्टर चालक किसी तरह मनुहार कर वहां से तो चला गया, लेकिन जब उसने आपबीती रामकुमार को बताई तो वह आगबबूला हो गया। कम्पाइन सवार लोगों का आरोप है कि कुछ देर बाद रामकुमार कई गाड़ियों से अपने पुत्र विमलेश, पौत्र समेत करीब 10 लोगों के साथ आ धमका और उसने कम्पाइन चालकों को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोकने के बाद तीनों चालकों की डंडों व लोहे की रॉड से बुरी तरह पिटाई कर दी। बताते हैं कि दबंगों ने बलजीत के पैर तोड़ दिए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर उक्त लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।


पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उधर इस घटना से सिख संगठन ने गुस्से का इजहार किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह ने बताया कि यदि मंगलवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो 17 अप्रैल को कप्तान का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed