{"_id":"6a984382bcb88fb02409fb21","slug":"tight-security-at-birla-mandir-for-janmashtami-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153172-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बिरला मंदिर में जन्माष्टमी में होगी कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बिरला मंदिर में जन्माष्टमी में होगी कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। लक्ष्मी नारायण (बिरला) मंदिर में चार सितंबर को होने वाले जन्माष्टमी समारोह के लिए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं को केवल मंदिर मार्ग से प्रवेश मिलेगा। मुख्य द्वारों पर डीएफएमडी लगाए गए हैं। मंदिर के अंदर हैंडबैग, कैमरा, मोबाइल और बैटरी वाले उपकरण ले जाना प्रतिबंधित होगा।
जूते-चप्पल काली बाड़ी मार्ग और पेशवा रोड पर हिंदू महासभा कार्यालय के पास रखे जा सकेंगे। गीता भवन और वाटिका में प्रवेश मुख्य द्वार से ही होगा, अन्य द्वार बंद रहेंगे। अलग-अलग निकास मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पंचकुइयां रोड गोलचक्कर, पार्क स्ट्रीट गोलचक्कर और मंदिर मार्ग पर वाहन नहीं चल सकेंगे। मुख्य द्वार के पास सहायता बूथ भी बनाया गया है। ब्यूरो