फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कब्जेदारी की नीयत से दबंगों ने किया हमला, चार जख्मी

कब्जेदारी की नीयत से दबंगों ने किया हमला, चार जख्मी

Mon, 26 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कब्जेदारी की नीयत से दबंगों ने किया हमला, चार जख्मी
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार को जमीन पर कब्जा करने की नीयत से दबंगों ने एक मकान पर धावा बोल दिया। हमले में एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग जख्मी हो गए। दहशत फैलाने के लिए दबंगों ने हवाई फायर भी किए।
विज्ञापन


दिनदहाड़े कस्बे में गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। पुलिस को आता देख दबंग भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद दो सगे भाइयों व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कमलापुर थाना क्षेत्र व कस्बा निवासी सुनील कुमार मिश्र का रूढ़ा गांव में रहने वाले इंद्रमोहन मिश्र से जमीन का विवाद चल रहा था। अदालत ने फैसला सुनील के पक्ष में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसडीएम सिधौली द्वारा अदालत में केस हारने वाले पक्ष को इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं करने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे इंद्र मोहन ने अपने भाई लक्ष्मी शंकर व कई अन्य साथियों को लेकर कस्बा स्थित सुनील के मकान पर धावा बोल दिया। दबंगों ने सुनील के मकान में लगा लोहे का गेट तोड़ दिया और पत्थर चलाए, जिससे सुनील, ऊषा, सुशील व रीता घायल हो गए।

हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए कई रांउड हवाई फायर भी किए। दिनदहाड़े कस्बे में फायरिंग से हड़कंप मच गया। इस बीच पीड़ित पक्ष ने हमले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग खड़े हुए।


थाना प्रभारी संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए तहरीर के आधार पर आरोपी इंद्रमोहन, लक्ष्मी शंकर व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed