फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दो घंटे तक कांबिग, नहीं लगा भेड़िए का सुराग

दो घंटे तक कांबिग, नहीं लगा भेड़िए का सुराग

Wed, 12 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
दो घंटे तक कांबिग, नहीं लगा भेड़िए का सुराग
वन विभाग की टीम ने सदरपुर इलाके के ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की दी हिदायत
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। सदरपुर थानाक्षेत्र के बसुदहा गांव में वन विभाग की टीम ने मंगलवार को भी कॉम्बिंग की। इस दौरान टीम को हमलावर जानवर के पैरों के निशान मिले हैं। अफसरों ने गहनता से छानबीन की। हालांकि हमलावर जानवर का कोई सुराग टीम के हाथ नहीं लगा है।

जंगली जानवर के हमले का तरीका और ग्रामीणों द्वारा उसके संबंध में दी गई जानकारियों के आधार पर विभागीय अफसर भेड़िया होने की बात कह रहे हैं। अफसरों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग की टीम बसुदहा गांव पहुंची।
विज्ञापन


उप वन अधिकारी रुस्तम परवेज की अगुवाई में बिसवां रेंजर रामानंद अवस्थी, वन दरोगा अमित कटियार, हिमांशु वर्मा, फारेस्टर प्रद्युम्न त्रिपाठी की टीम को गांव के बाहर खेतों में हमलावर जानवर के पैरों के निशान मिले हैं। टीम ने निशान का बारीकी से अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक इलाके में कॉम्बिंग के दौरान हमलावर का कोई सुराग नहीं मिला। टीम ने गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। बच्चों को अकेला न छोड़ने की बात कहकर खेतों में समूह में जाने की बात कही है।

अफसरों ने ग्रामीणों को आश्वस्त कराया कि वह बराबर इलाके में निगाह बनाए हुए हैं। डीएफओ डॉ. अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि बाढ़ आने पर जंगली जानवरों की खोह में पानी भर जाने से वह खेतों में शरण लेते हैं। यह गांव नदी की तलहटी में है।

इसलिए कोई जानवर वहां पहुंच गया। ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर जानवर भेड़िया होने की संभावना अधिक है। क्योंकि भेड़िया अपने शिकार पर हमला करने के बाद उसे अपना निवाला बना लेता हैं। शिकार का कोई अवशेष नहीं मिलता। हम लगातार गांव व आसपास क्षेत्र में निगाह रख रहे हैं।


नवजात को कुत्तों ने बनाया निवाला
लहरपुर। कोतवाली तालगांव इलाके के फत्तेपुर में तालाब के किनारे मंगलवार को बच्चों ने नवजात शिशु पड़ा देखा। उसे कुत्ते नोंच रहे थे। बच्चों ने गांव में सूचना दी। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले कुत्ते नवजात का शव लेकर भाग गए थे। इस घटना से गांव में अटकलों का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed