{"_id":"5b67384a4f1c1b096a8b5691","slug":"141533491274-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खुरानों ने बस यात्री को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खुरानों ने बस यात्री को लूटा
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। रोडेवज बस में सफर कर रहे एक यात्री को शनिवार की रात जहर खुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। यात्री को बेहोशी की हालत में बिसवां रोडवेज बस स्टाप के करीब पाया गया। उधर से गुजरे गांव के लोगों ने उसे देखा, तो रेउसा लेकर गए।
रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरगुचपुर निवासी राजेश सिंह (40) मजदूरी करके घर का खर्च चलाता है। बताते हैं कि करीब चार माह पूर्व वह नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करने गया था। शनिवार की रात वह सीतापुर पहुंचा। बस स्टाप पर जहर खुरानी गिरोह के बदमाश मौजूद थे। जहर खुरानों ने राजेश से करीबियां बढ़ाई। जब राजेश सिंह बस में सवार हुआ, तो उसे नशीली चाय पिला दी।
कुछ देर बाद राजेश सिंह बेहोश हो गया। जहर खुरान उसका मोबाइल फोन व 20 हजार रुपये व अन्य सामान लूटकर निकल भागे। बस जब बिसवां स्टाप पर पहुंची। तब चालक व परिचालक बेहोश यात्री को बिसवां स्टाप के निकट उतार कर चलते बने।
विज्ञापन
इधर गुरगुचपुर का जागेंद्र सिंह किसी काम से बिसवां गया था। उसने गांव के राजेश सिंह को बेहोश पड़ा देख, सूचना उसके परिवारीजनों को दी। जिसके बाद उसे बस में बिठाकर रेउसा ले गया। परिवारीजनों ने उसका इलाज रेउसा सीएचसी में कराया है।