फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मामूली विवाद में फायरिंग से हड़कम्प

मामूली विवाद में फायरिंग से हड़कम्प

Wed, 23 Jan 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में फायरिंग से हड़कम्प
मामले में एक नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध केस
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में सोमवार की देर रात मामूली विवाद के दौरान फायरिंग से हड़कम्प मच गया। बवाल के दौरान एक युवक घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक नामजद व पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

शहर के मोहल्ला गुड़ियाना टोला में रहने वाला प्रदीप सक्सेना श्यामनाथ मंदिर के करीब कबाब पराठा का ठेला लगाता है। सोमवार रात करीब दस बजे कुछ युवक वहां पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदीप से युवकों की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि युवकों ने उस पर हमला कर पिटाई कर दी। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। इससे वहां हड़कम्प मच गया। बवाल में प्रदीप घायल हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले बवाल करने वाले युवक भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने श्यामनाथ ने सौरभ त्रिपाठी व पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। शहर कोतवाल ने बताया कि मामले में एक नामजद व पांच अज्ञात लोगों पर बलवा व मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed