फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव

फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव

Tue, 25 Dec 2018 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव
मृतका पक्ष ने दहेज हत्या जबकि मृतक पक्ष ने हत्या का दर्ज कराया केस
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में एक दंपती के शव फंदे पर लटके मिले। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब छह माह पहले ही ये दोनों दाम्पत्य सूत्र में बंधे थे। मृतका के घरवालों ने उसके पति समेत तीन ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

जबकि मृतक के घरवालों ने उसकी सास समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा प्रेमसिंह गांव में रहने वाले अमित की पत्नी सीमा (22) का शव सोमवार की देर रात घर के कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता पाया गया।
विज्ञापन


खबर पाकर पहुंची मृतका की मां निर्मला देवी ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। इसी बीच सुबह करीब दस बजे अमित (25) पुत्र टंडनलाल का शव भी गांव के बाहर पेड़ पर मफलर के सहारे फंदे पर लटकता मिला। कुछ ही घंटों के अंतराल पर दंपती के शव मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। अमित के परिवारीजनों ने उसके ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप जड़ते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मृतका की मां निर्मला की तहरीर पर उसके पति अमित (मृतक), ससुर टंडनलाल व सास के खिलाफ दहेज हत्या जबकि मृतक के पिता की तहरीर पर उसकी सास निर्मला, रमेश, अनिल व रोहित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


क्रॉस केस दर्ज
दंपती के शव मिलने के मामले में दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। मृतका पक्ष ने दहेज हत्या जबकि मृतक पक्ष ने हत्या का केस दर्ज कराया है। जांच की जा रही है।
-योगेन्द्र सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed