{"_id":"5b786db042c792464f496295","slug":"131534619056-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन जख्मी
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों पर क्रॉस केस, तीन हिरासत में
महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर थानाक्षेत्र में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे व ईंट-गुम्मे चले। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी खुरवल भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
थानाक्षेत्र के बिलौली नानकारी निवासी परमानंद अपने भतीजे निक्स यादव व नितिन को स्कूल छोड़कर शनिवार की सुबह वापस गांव आ रहा था। गांव के दक्षिण हौदा तालाब के पास निहाल अपने एक अन्य साथी के साथ खड़ा था।
परमानंद के वहां पहुंचने पर निहाल ने अपने साथी से गालीगालौच के साथ मारपीट शुरू कर दी। परमानंद किसी तरह भागकर गांव पहुंचा और मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी। देखते ही देखते दो समुदाय के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और ईंट-गुम्मे भी चलने लगे।
विज्ञापन
मारपीट में संदीप का सिर फट गया और इसी पक्ष के छोटेलाल को भी चोटें आईं। दूसरे पक्ष से निहाल घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लेते हुए शांतिभंग की आशंका में एसडीएम कोर्ट भेज दिया।