{"_id":"59eb8f354f1c1bc1678b6ada","slug":"131508609845-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में महिला पर झोंका फायर, जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी में महिला पर झोंका फायर, जख्मी
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी में महिला पर झोंका फायर
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। हैंडपंप पर पानी भरने गई महिला पर मामूली कहासुनी के चलते एक युवक ने फायर झोंक दिया। गोली लगने से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।
वहीं वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकला। जिला अस्पताल में हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सोहई में रहने वाली किरन देवी (30) पत्नी सुखदेव शनिवार दोपहर बाद गांव के हैंडपंप से पानी भरने गई थी।
इस दौरान गांव का नरेंद्र यादव (25) पुत्र घनश्याम पहुंच गया और किसी बात को लेकर किरन से उसका विवाद हो गया। बताते हैं कि मामूली विवाद में नरेंद्र ने तमंचे से किरन पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
सीने में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। इस पर आरोपी भाग निकला। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी दया शंकर सिंह ने बताया कि किरन के जेठ श्याम ने नरंद्र यादव को नामजद करते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।