{"_id":"595290584f1c1bad588b47ae","slug":"131498583128-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में मिला वृद्ध का शव
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में मिला वृद्ध का शव
सीतापुर। जीआरपी ने ट्रेन से एक वृद्ध का शव बरामद किया है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि बीमारी के चलते वृद्ध की सफर के दौरान मौत हुई है। सोमवार को बुढ़वल से सीतापुर आ रही पैसेंजर जब कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो कुछ यात्रियों ने एक रेल बोगी के प्रसाधन कक्ष की गैलरी में शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर जीआरपी के जवान बोगी में पहुंचे तो वृद्ध पड़ा मिला। मृतक की उम्र 65 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात में कार्रवाई दर्ज करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। उसके पास से कोई रेल टिकट व अन्य सामान नहीं बरामद हुआ है। रेल पुलिस का मानना है कि वृद्ध बीमार था, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।