फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies after falling while unloading DJ equipment.

Amroha News: डीजे का सामान उतारते समय नीचे गिरने से युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling while unloading DJ equipment.
मंडी धनौरा। डीजे से सामान उतारते समय नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव पहाड़पुर इनायत निवासी शिवा कश्यप (22) गांव के ही एक व्यक्ति के डीजे पर काम करता था। रविवार को वह देवीपुरा में शादी समारोह में डीजे लेकर गया था। देर रात लौटकर वाहन से सामान उतारते समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। अमरोहा से भी रेफर होने के बाद परिजन उसे मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed