फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Murder FIR filed in bike mechanic's death, two named

Amroha News: बाइक मिस्त्री की मौत में हत्या की प्राथमिकी, दो नामजद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Murder FIR filed in bike mechanic's death, two named
आदमपुर। थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल में बाइक मिस्त्री निजामुद्दीन मलिक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता जलालुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने ख्वाजेपुर निवासी पुष्पेंद्र और विजय के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव दढ़ियाल निवासी जलालुद्दीन का बेटा निजामुद्दीन मलिक (30) शनिवार रात नौ बजे गांव के क्लीनिक से बेटी की दवाई लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में ख्वाजेपुर निवासी पुष्पेंद्र और विजय ने बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने निजामुद्दीन की पिटाई कर गला दबा दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद निजामुद्दीन की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। संभल के अस्पताल में देर रात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लौटे परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दढ़ियाल चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया।

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed