{"_id":"5bae7475867a557f6c0693a2","slug":"121538159733-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों ने पंचायत मित्र से हड़पी 20 हजार की रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगों ने पंचायत मित्र से हड़पी 20 हजार की रकम
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। इलाहाबाद बैंक से रुपये निकालने आए एक खाताधारक के पास से टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े 20 हजार की रकम पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर मजरा काशीपुर निवासी अश्वनी कुमार पंचायत मित्र है। वह इलाहाबाद बैंक की सिधौली शाखा से सरकारी काम के लिए रुपये निकालने आया था। बैंक से 20 हजार 650 रुपये निकालकर वह बाहर निकला कि पहले से खड़े दो व्यक्तियों ने घर बात करने को कहकर उसका मोबाइल मांगा।
इसी बीच युवकों ने कपड़े में लिपटी वस्तु पंचायत मित्र को पकड़ाते हुए कहा कि दो लाख रुपये हैं। बस से बेटा आ रहा है, उसे 20 हजार रुपये देने हैं। मेरी गड्डी से निकालने में वक्त लगेगा, आप दे दो फिर अभी निकालकर देता हूं। यह कहकर पंचायत मित्र से 20 हजार की रकम हथिया ली और दौड़कर लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रही बस में चढ़ गए।
विज्ञापन
बस चली गई और वह लोग वापस नहीं लौटे। इस पर पंचायत मित्र ने कपड़ा खोलकर देखा तो उसमें रुपये की जगह कागज के टुकड़े भरे थे। तब उसे समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन ने बताया कि जांच की जा रही है।