{"_id":"6ae7a94e1db85803b801a0ca","slug":"vehicles-parked-in-parking-areas-and-along-the-main-road-were-inspected-the-drivers-of-several-buses-and-trucks-were-found-to-be-absent-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-188372-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अवैध बस संचालन और ओवरलोडिंग की शिकायत पर सोनौली पहुंची एआरटीओ टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अवैध बस संचालन और ओवरलोडिंग की शिकायत पर सोनौली पहुंची एआरटीओ टीम
विज्ञापन
सोनौली। सोनौली कस्बे में अवैध बस संचालन और ओवरलोड वाहनों की शिकायत पर रविवार दोपहर एआरटीओ मनोज कुमार सिंह और सीओ नौतनवा बसंत कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। टीम ने कस्बे की पार्किंग और मुख्य सड़क पर खड़े बसों व मालवाहक वाहनों की जांच की।
इस दौरान कई बसों और ट्रकों के चालक मौके से नदारद मिले। चालक अपने वाहन पार्किंग और सड़क पर खड़े कर गायब थे। ऐसे में संबंधित वाहनों की जांच नहीं हो सकी। वहीं, जिन वाहनों की जांच की गई, उनमें कोई कमी नहीं मिली। इसके चलते मौके पर किसी वाहन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
सीओ नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने बताया कि एआरटीओ और पुलिस की संयुक्त जांच में जिन वाहनों की पड़ताल की गई, वे सही पाए गए। जिन वाहनों के चालक मौके पर नहीं मिले, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।