Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways bus brought to an abrupt halt; following motorcyclists collide with it, one dead

Hathras News: झटके से रोक दी रोडवेज बस, पीछे बाइक सवार टकराए, एक की मौत

Mon, 02 Nov 2026 02:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus brought to an abrupt halt; following motorcyclists collide with it, one dead
कपूरा चौराहे पर हादसे के बाद एकत्रित भीड़। संवाद - फोटो : samvad
अलीगढ़-आगरा हाईवे पर रोडवेज बस चालक की लापरवाही से बाइक सवार युवक की जान चली गई। सवारी लेने के लिए 50 किमी की रफ्तार से दौड़ती रोडवेज बस को झटके से ब्रेक मारते हुए चार सेकंड में कपूरा चौराहा पर रोक दिया। इसके बाद पांचवें सेकंड में पीछे से आ रहे बाइक सवार दो भाई बस में सीधे जा घुसे।
विज्ञापन


हेलमेट पहने होने के बावजूद बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे के चेहरे व हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना चौराहा पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। सासनी के गांव वीरनगर के रहने वाले सुधीर (23) तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह मेहंदी लगाने का काम करते थे। उनके तयेरे भाई राजीव की सांस की नली में जख्म की शिकायत है जिसकी दवा टूंडला से चल रही थी।
विज्ञापन


रविवार की सुबह दोनों भाई बाइक से टूंडला गए थे। बाइक सुधीर चला रहे थे। लौटते समय दोपहर करीब 2 बजे उनकी आगे चल रही रोडवेज बस कपूरा चौराहा पर झटके से रुकी। सुधीर ने बाइक को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन अगला पहिया स्लिप हो गया और दोनों बस से जा टकराए। सीधे सिर पर चोट लगने से सुधीर अचेत हो गए और गर्दन झूल गई मानो गर्दन की कोई हड्डी टूट गई हो। सिर से भी खून बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस लेकर भाग निकला चालक

घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सुधीर के मौत की पुष्टि की। राजीव को उपचार के लिए भर्ती किया गया।

जिला अस्पताल में मची चीत्कार

सुधीर की मौत की खबर पाकर इमरजेंसी पहुंची मां और बहनें बदहवास हो गईं और जमीन पर सिर मारने लगीं। किसी तरह उन्हें संभाला गया। मां बार-बार बेटे से बात करने की जिद पर अड़ी थीं। उनका कहना था कि सुबह बेटा बात करके भी नहीं गया। बहनें घायल राजीव से कहने लगीं कि वह सुधीर को घर लेकर आए। आधे घंटे तक इमरजेंसी के बाहर चीख-पुकार मची रही।


डेढ़ साल पहले हो चुकी है पिता की मृत्यु

सुधीर के पिता महिपाल की मृत्यु डेढ़ साल पहले हार्ट अटैक से हो चुकी है। अब छोटे बेटे की मृत्यु से परिवार बदहवास है। परिजन मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। पुलिस के समझाने पर वे राजी हुए। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed