{"_id":"5a6cc57a4f1c1b9f268b6a63","slug":"121517077882-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में कॉलेज से लौट रही एक छात्रा के साथ दबंग ने छेड़छाड़ की। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच व कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी परिवार ने तरीनपुर निवासी आकाश के खिलाफ कोतवाली मेें तहरीर दी है। परिवार का आरोप है कि उनकी पुत्री (17) शहर के एक कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। शुक्रवार को वह गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब घर आ रही थी।
तभी चुंगी चौकी मुंशीगंज मार्ग पर खड़े आकाश ने छात्रा को दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा की पुकार पर आसपास के नागरिक दौड़े, उन्हें देखकर आकाश मौके से भाग गया। पीड़ित ने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।