फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   175 लीटर शराब के साथ 11 गिरफ्तार

175 लीटर शराब के साथ 11 गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
175 लीटर शराब के साथ 11 गिरफ्तार
शराब भट्ठी पकड़ी, 11 गिरफ्तार
विज्ञापन


सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अवैध शराब भटठियों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर 30 लीटर अवैध शराब बरामद की है।

दूसरी तरफ रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर 145 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने 1000 लीटर लहन को भी नष्ट किया है।

रामकोट थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने पुलिस टीम के साथ खूबपुर में छापेमारी की। यहां पुलिस ने अवैध शराब बना रहे मनोज व रामदेवी को पकड़ा।

मौके से 20 लीटर शराब, शराब बनाने के उपकरण व 300 लीटर लहन बरामद की। पुलिस टीम ने लहन को नष्ट करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पुलिस टीम ने लोनियनपुरवा में छापेमारी की। यहां भी अवैध शराब भटठी पकड़ी। शराब बना रहे पप्पू को गिरफ्तार करने के साथ 10 लीटर अवैध शराब व 200 लीटर लहन बरामद की।

यहां भी लहन को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। रामपुर मथुरा थानाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ भागीपुर में गुल्ले व रामलखाल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


दुर्गापुर निवासी रामू उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर कुल 67 लीटर अवैध शराब बरामद की। मौके पर मौजूद शराब भट्ठी को तोड़ लहन को नष्ट किया गया।

बलेश्वर पुरवा कनरखी में छापा मारकर अवैध शराब बना रहे पवन, राम लखन को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 40 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस टीम ने सिरकुंडा में छापा मारकर गांव के राम लखन, रामचंद्र को गिरफ्तार कर 40 लीटर अवैध शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed