{"_id":"5cd1cbd3bdec22073706bef7","slug":"11557253075-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, छह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, छह जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव/कल्ली चौराहा (सीतापुर)। हरगांव थाना क्षेत्र में कल्यानपुर गांव के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं मिश्रिख इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की भिड़ंत में छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को मिश्रिख सीएचसी में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई है।
हरगांव इलाके के सरैंया रहा गांव निवासी रामगोपाल मिश्र (55) पुत्र मंगूलाल मिश्र सोमवार रात कस्बे से अपने घर जा रहा था। जब वह सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर कल्याणपुर गांव के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में रामगोपाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
परिवार के लोगों ने रामगोपाल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, मिश्रिख में नैमिषारण्य मार्ग पर करखिला गांव के पास हरदोई से देवई पूजने नैमिषारण्य जा रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली व सामने से आ रहे कार में टक्कर हो गई।
विज्ञापन
कार सवार लोग लखनऊ के बताए जा रहे हैं। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार परमेश्वर की 14 वर्षीय पुत्री शिल्पी, जीवन, राहुल, रत्ना, शिवप्यारी व कार सवार पंकज जख्मी हो गए। सभी घायलों को मिश्रिख सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से पंकज को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।