{"_id":"5b20124a4f1c1bf46e8b76e7","slug":"11528828490-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से लाखों का माल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के घर से लाखों का माल ले गए चोर
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक किसान के घर से चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। मंगलवार की सुबह नींद खुलने पर परिवार को वारदात की जानकारी हो सकी। यहां बता दें कि किसान का घर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर है। इसके बावजूद बेखौफ होकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ैचा चौराहा निवासी राजू किसान है। सोमवार की रात राजू व उनका परिवार घर की छत पर सो रहा था। रात्रि के किसी पहर में चोरों ने कमरे के ताले तोड़ डाले और घर में घुस गए। यहां पर चोरों ने अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ दिए।
इसके बाद वहां रखी 6500 की नकदी, सोने व चांदी के जेवर समेट लिया और माल समेत मौके से निकल भागे। मंगलवार की सुबह जब परिवार की नींद खुली, तब उन्हें घर के दरवाजे खुले और घर का सामान गायब मिला। गृहस्वामी ने बताया कि चोर लाखों का माल ले गए हैं, इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।