{"_id":"5a3bf79e4f1c1b502b8b5e39","slug":"11513879454-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठरी की दीवार ढही, ग्रामीण की दबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोठरी की दीवार ढही, ग्रामीण की दबकर मौत
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठरी की दीवार ढही, ग्रामीण की दबकर मौत
कमलापुर। थाना क्षेत्र में बुधवार को एक कोठरी की दीवार ढहने से अधेड़ की दबकर मौत हो गई। हादसे के समय वह जर्जर कोठरी की दीवार ढहा रहा था।
ग्रामीणों ने बताया कि अधेड़ की पत्नी के नाम सरकारी आवास आया था। पक्के मकान के चक्कर में जर्जर कोठरी ढहा रहा था। इसी बीच हादसा हो गया।
ग्राम महोली निवासी बाबू (40) की पत्नी सुमिरता देवी के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकारी आवास आया था। इस वजह से बाबू अपनी पुरानी कोठरी को ढहा रहा था।
बुधवार को कोठरी ढहाते वक्त ही भारी भरकम दीवार उसके ऊपर गिर गई। इससे बाबू मलबे में दब गया। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत से मलबा हटाकर दबे हुए बाबू को बाहर निकाला।
लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिवार के सदस्यों ने उसे कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों ने बाबू की हालत चिंताजनक बताते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ में बाबू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हादसे को लेकर प्रशासन के अधिकारियों ने उचित मुआवजा दिलाए जाने की बात कही है।