फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पीट-पीटकर अधेड़ की नृशंस हत्या

पीट-पीटकर अधेड़ की नृशंस हत्या

Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पीट-पीटकर अधेड़ की नृशंस हत्या
ग्रामीण को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन


सरैंया (सीतापुर)। रामपुर कलां में डीजे की तेज आवाज का विरोध करना एक ग्रामीण को काफी महंगा पड़ गया। भड़के दबंगों ने उसे लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।

बचाने आई उसकी पौत्री को भी घायल कर दिया। घायल बालिका को सीएचसी सरैंया में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्ष एक ही गांव हैं। इससे क्षेत्र में तनाव है।
विज्ञापन


रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम पारा परसादीपुर निवासी देशपाल सिंह व धर्मेंद्र के घर आमने-सामने हैं। शनिवार को धर्मेंद्र घर के सामने डीजे साउंड रखकर तेज आवाज में गाना बजा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशपाल इसका विरोध करने लगा। इस पर धर्मेंद्र भड़क गया। उसने अपने कई अन्य साथियों के साथ लाठियों से लैस होकर देशपाल पर हमला बोल दिया।

बाबा को बचाने आई देशपाल के पुत्र संजय की पुत्री सोनिका सिंह (10) को भी लाठियों से पीटकर जख्मी कर दिया। बताते हैं कि हमला करने के दौरान धर्मेंद्र पक्ष ने डीजे की आवाज भी बढ़ा दी थी, इस वजह से किसी को विवाद की आवाज भी सुनाई नहीं पड़ रही थी।

उधर से गुजरे कुछ लोगों ने बवाल होते देख खबर अन्य ग्रामीणों को दी। तब कहीं गांव के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़े।

भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख धर्मेंद्र व उसके साथी मौके से भाग गए। लेकिन तब तक देशपाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि बालिका घायल हो गई थी। उसे ग्रामीणों ने सीएचसी सरैंया में भर्ती कराया है।

उधर, जानकारी पाते ही सीओ उदय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं परिवार को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।


घटना के संबंध में देशपाल ने अपने ही गांव के धर्मेंद्र, सतीश, विनोद, सूरज, नरेंद्र आदि के खिलाफ रामपुर कलां थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed