फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   विवाहिता ने दुपटटे से फंदा बना की आत्महत्या

विवाहिता ने दुपटटे से फंदा बना की आत्महत्या

Thu, 09 May 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने दुपटटे से फंदा बना की आत्महत्या
सुसाइड नोट में मानसिक तनाव में जान देने की कही बात
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक विवाहिता ने दुपट्टे का फंदा गले में कसकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। परिवारीजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

कोतवाली अंतर्गत बिसवां मोहल्ला झज्जर निवासी दीपक गुप्ता की पत्नी रुचि गुप्ता ने गुरुवार को अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने खुद को मानसिक तनाव में होना बताया।
विज्ञापन


इसके अलावा दोनों परिवारों की नाराजगी से भी खुद को व्यथित होना लिखा है। मृतका के पति को घटना की जानकारी तब हुई जब उसने मोबाइल पर पत्नी द्वारा आत्महत्या किये जाने का मैसेज पढ़ा, तब उसने घर में फोन लगाकर पूछा तो घर वालों से जानकारी मिली कि रुचि ने फंदे में लटकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के पिता ज्ञानेश गुप्ता ने पति और ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जानकारी पाकर सीओ समर बहादुर, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय, कस्बा इंचार्ज अजय रावत घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed