फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   लापता युवक का खेत में मिला कंकाल

लापता युवक का खेत में मिला कंकाल

Wed, 08 May 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
लापता युवक का खेत में मिला कंकाल
मानपुर (सीतापुर)। करीब 40 दिन से लापता एक युवक का कंकाल बुधवार सुबह गांव के बाहर गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। आशंका है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को गन्ने के खेत में छुपा दिया गया होगा।
विज्ञापन


सीओ, एसओ ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस का कहना है कि कंकाल का परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मानपुर इलाके के परसेहरा निवासी 30 वर्षीय विनोद पुत्र श्रीराम 31 मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे घर से निकला था। उसके बाद घर लौट कर नहीं आया। परिवार के लोगों ने पता लगाया, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


जिसके बाद विनोद की पत्नी मालती ने एक अप्रैल को थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चला।

बुधवार को विनोद का चाचा रमेश खेत से भूसा उठाने गया था। भूसा उठाते समय खेत में विनोद के कपड़े दिखाई दिए। उसने कपड़े पहचान कर घरवालों को सूचना दी।

परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। शंका के आधार पर आसपास तलाश की गई तो कुछ दूरी पर गन्ने में विनोद का कंकाल पड़ा मिला।

खबर पाकर सीओ लहरपुर अखंड प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर विवेक मौर्य व डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कंकाल को परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर परिवार के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाया, लेकिन लोग विनोद की हत्या की आशंका जता रहे हैं। इंस्पेक्टर विवेक मौर्या का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


पत्नी व बच्चों के सामने संकट
विनोद की संदिग्ध हालात में मौत के बाद अब उसके परिवार के सामने मुश्किल खड़ी हो गईं हैं। विनोद के परिवार में पत्नी मालती के अलावा दो बेटे चार साल का पुष्कर व दो साल का ज्ञानू हैं। अब इन लोगों के सामने जीविका चलाने की दिक्कतें आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed