{"_id":"5b9173b6867a557ebf6cb353","slug":"111536258998-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों का शिकार बना युवक, पांच हजार रुपये व मोबाइल पार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानों का शिकार बना युवक, पांच हजार रुपये व मोबाइल पार किया
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ीसा से मजदूरी कर घर वापस आते समय हुई घटना
लहरपुर (सीतापुर)। उड़ीसा से मजदूरी कर घर लौट रहा एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके पास से नकदी व मोबाइल हड़प लिया। गुरुवार को नशे की हालत में ही युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के गुजरा में रहने वाले अपने मामा के घर पहुंचा तब परिवारीजनों को पता चला।
अभी तक जहरखुरानी का शिकार युवक की हालत सामान्य नही हुई है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर मोहद्दीनपुर निवासी शकील पुत्र कयूम उड़ीसा की टाइल्स फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार को वह उड़ीसा से वापस घर आ रहा था। बुधवार रात में लखनऊ से बस द्वारा वह सीतापुर पहुंचा।
इस बीच वह मोबाइल के जरिए अपने घर वालों के बराबर संपर्क में रहा। सीतापुर पहुंचने के बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इससे उसके घर वालों को चिंता सताने लगी। घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच गुरुवार की शाम शकील नशे की हालत में गुजरा गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदार रईस के घर पहुंचा और पूरी बात बताई।
विज्ञापन
शकील के मुताबिक होटल पर खाना खाने के बाद से उसे कुछ याद नहीं है। हल्की चेतना वापस आने पर उसके पास से पांच हजार रुपये व मोबाइल गायब मिला। रिश्तेदार रईस की सूचना पर शकील के घर वाले उसे लेने रवाना हो गए हैं।