{"_id":"5b5b5e394f1c1b827d8b50be","slug":"111532714553-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का कत्ल कर पेड़ पर लटकाया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का कत्ल कर पेड़ पर लटकाया शव
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार ने दर्ज कराया हत्या का केस
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का कत्ल कर उसका शव पेड़ से लटका दिया गया। परिवारीजनों ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चितेहला निवासी ममतू (19) गुरुवार की शाम नित्यकर्म के लिए गया था। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया।
देर रात तक युवक के घर वापस न आने पर परिवारीजन उसे तलाशने लगे। काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इधर शुक्रवार सुबह जब परिवारीजन युवक को फिर तलाशने निकले। इसी बीच गांव के बाहर तौलेराम की आम की बाग में एक पेड़ पर उन्होंने ममतू का शव फंदे पर लटका देखा। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। इस बीच परिवारीजनों ने गांव के ही कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। घटना का कारण रंजिश बताया है। प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मामले में चितेहला गांव के निवासी गोविंद, उसके भाई नरेश उर्फ बौरे व पिता मनोहर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रात में हुई जमकर बारिश, मगर लाश के कपड़े सूखे
बताया जा रहा है कि महोली में गुरुवार की रात जमकर बारिश हुई। लेकिन सुबह के वक्त बाग में जब ममतू का शव मिला, तब उसके बदन पर मौजूद सारे कपड़े सूखे हुए थे। यहां तक कि उसके गले में कसा दुपट्टा भी सूखा था। परिवारीजनों का कहना है कि अगर युवक ने देर रात खुद ही फांसी लगाई होती।
तो उसके शरीर पर मौजूद कपड़े बारिश की वजह से भीग गए होते। लेकिन ऐसा नहीं मिला। इस वजह से हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका देने का संदेह अधिक बढ़ रहा है। परिवारीजनों का यह भी कहना है कि जिस दुपट्टे से शव लटका मिला। वह दुपट्टा भी ममतू के घर का नहीं था। आरोप है कि दुपट्टा हत्यारों के ही घर का है।