फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पांच लाख फिरौती के लिए बालक का अपहरण

पांच लाख फिरौती के लिए बालक का अपहरण

Thu, 28 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
पांच लाख फिरौती के लिए बालक का अपहरण
फिरौती के लिए बालक का अपहरण
विज्ञापन


मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर बदमाशों ने एक बालक का उसके घर के सामने से ही अपहरण कर लिया। बाद में अपहृतकर्ताओं ने बालक के पिता के मोबाइल फोन पर कॉल कर बालक को छोडने की एवज में पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

अपहर्ताओं ने कई बार कॉल की। सूचना मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। पूरा दिन पुलिस अलर्ट मोड पर रही और वाहनों की तलाश की जाती रही। समाचार लिखे जाने तक बालक का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपालपुर दिनेश कुमार अवस्थी उद्यान विभाग में माली के पद पर संविदाकर्मी के रूप में तैनात है। उसकी तैनाती मिश्रिख के कल्ली में है। गुरुवार की सुबह दिनेश कुमार अवस्थी कल्ली गया था। घर पर उसका पुत्र मनबहार अवस्थी (11) घर मौजूद था। सुबह करीब आठ बजे मनबहार अवस्थी जलाने के लिए लकड़ी उठाने घर के बाहर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच घात लगाकर खड़े बदमाशों ने मनबहार को दबोच लिया और उसे लेकर भाग गए। करीब साढ़े आठ बजे दिनेश कुमार अवस्थी के मोबाइल पर कॉल आई कि उसके पुत्र मन बहार अवस्थी का अपहरण कर लिया गया है। दिनेश के मुताबिक उसके पुत्र ने बात की और सिर्फ इतना ही कहा, कि पापा पांच लाख रुपये दे दो, ये लोग हमको छोड़ देंगे। यह सुनते ही दिनेश के होश उड़ गए। वह भागा भागा घर पहुंचा।

यहां पता चला कि उसका पुत्र गायब है। कुछ देर बाद उसके फोन पर फिर घंटी बजी। इस बार दिनेश कुमार अवस्थी की पत्नी मालती देवी अवस्थी ने बात की। उस दौरान बालक ने मां से भी यही बात कही कि जिन लोगों ने उसे पकड़ रखा है उनको 5 लाख रुपये दे दो। ये लोग उसे छोड़ देंगे। इस दौरान बालक ने बताया कि उसे सिधौली में रखा गया है। इसी बीच फोन कट हो गया।

करीब 5 मिनट बाद एक और कॉल दिनेश के मोबाइल पर आई। इस बार उधर से कोई अजनबी बात कर रहा था। उसने कहा कि जलालपुर में उसके आदमी खड़े हैं उनको 5 लाख रुपये दो दो। बालक को सिधौली से ले लो। इस पर दिनेश व उसकी पत्नी मालती देवी बाइक से जलालपुर के लिए चल दिए। बताते हैं कि इसी बीच एक कॉल रास्ते में और दूसरी कॉल जलालपुर पहुंचने पर आई। इस दौरान भी बालक ने इतना ही कहा, कि पांच लाख रुपये दे दो और इन लोगों से मुझे छुड़ा लो।


जलालपुर में पति व पत्नी ने करीब चार घंटे तक घने कोहरे में बदमाशों का इंतजार किया कि वे आकर फिरौती की रकम ले लें और उनके बच्चे को छोड़ दे। चार घंटे इंतजार के बाद भी जब कोई नहीं आया, तब दोनों मायूस होकर घर आ गए। इसके बाद मछरेहटा थाने में सूचना दी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के अधिकारियों ने आननफानन जिले भर के थानों में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। थानाध्यक्ष दिवाकर सरोज ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बालक व बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed