{"_id":"5a07425f4f1c1baf678bae7b","slug":"111510425183-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने मोपेड सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत
कल्ली चौराहा। मिश्रिख में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि मोपेड चला रहा उसका पति जख्मी हो गया।
उसे मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
पुलिस लाइन निवासी इश्तियाक अली (58) सीओ सदर के फालोअर है। शनिवार को वह अपनी पत्नी आलिया बेगम (55) के साथ मोपेड पर सवार होकर कहीं जा रहा था।
मिश्रिख में कल्ली चौराहे के निकट सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी। इससे मोपेड पर सवार इश्तियाक अली व उसकी पत्नी आलिया बेगम गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिक घायलों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच आलिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल अश्तियाक अली को मिश्रिख सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।