{"_id":"59c94c0e4f1c1bae538b4652","slug":"101506364430-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी, परिवार ने फंदा खोल बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह कलह के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी, परिवार ने फंदा खोल बचाया
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने लगाई फांसी, हालत गंभीर
सीतापुर। हरगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को एक विवाहिता ने गृहकलह से तंग आकर फांसी लगा ली। परिवारीजनों ने तुरंत कमरे की कुंडी तोड़कर विवाहिता को फंदे से उतार लिया मगर उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रुकनापुर निवासी अंकित की पत्नी दीपा (22) को सोमवार को परिवार के सदस्यों ने घरेलू कामकाज को लेकर फटकार लगा दी। इसको लेकर दीपा की पति से भी तकरार हुई और उसने तैश में आकर कमरा भीतर से बंद करके छत के कुंड में साड़ी से फंदा बांधकर फांसी लगा ली।
इसी बीच परिवारीजनों को पता चल गया और उन्होंने आनन-फानन दरवाजे की कुंडी तोड़कर दीपा को फांसी के फंदे से उतार लिया। मगर फंदा कसने की वजह से दीपा की हालत बिगड़ चुकी थी। परिवारीजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दीपा की हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने विवाहिता के मजिस्ट्रेटी बयान के लिए कोतवाली पुलिस को सूचना भेजी है। उधर, घटना की खबर पाकर महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बगचन निवासी दीपा के पिता सुरेंद्र भी अस्पताल पहुंच गए।